झज्जर। भगवान ब्रह्मा-विष्णु भी भगवान शिव को आराध्य मानते हैं। सावन मास हरियाली का संदेश देता है। यह बात सिद्ध श्री 108 बाबा कांशीगिरि महाराज मंदिर के पंडित पवन कौशिक ने सावन मास के अवसर पर चल रही शिव पुराण कथा में शिव की महिमा का व्याख्यान करते हुए कही।
कथा वाचक ने कहा कि शिव कष्टों को हरने वाले देव हैं। श्रावण शिव भक्तों के लिए अपार श्रद्धा वाला महीना है। भगवान शिव भक्ति भी देते हैं और मुक्ति मोक्ष भी। परिवार और समाज में सबके बीच संतुलन बनाकर रहना भी शिव की भक्ति है। नगर पार्षद सुषमा तिलक राज गोसाई ने शिरकत की। इससे पूर्व गणेश पूजन कर श्री शिव रुद्राष्टकम स्तुति से कथा का शुभारंभ किया। इस दौरान महिला मंडली की संगीता वर्मा, शशि खत्री, आशा नागपाल, इंदू भूगड़ा, आशा ग्रोवर ने...भोले मेरी नैया को भव पार लगा देना, है आपके हाथों में मेरी बिगड़ी बना देना भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर सुधांशु हंस, मंडली प्रधान इंदू भूगड़ा, आशा नागपाल, नारायणी सरदाना, इंदू शर्मा, शशि खत्री, संगीता वर्मा, उषा काठपालिया, बिमला नन्दा, रमेश लखेरा, सृष्टि-यशिका रंजन, शांति कटारिया, शीला चुघ मौजूद रहे।