10jjrp03- बैठक में मौजूद नर्सिंग एसोसिएशन की सदस्य। स्रोत-एसोसिएसशन
झज्जर। नर्सिंग एसोसिएशन की बैठक नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में प्रधान सुमन की अध्यक्षता में हुई। इसमें नर्सिंग से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई है। मांग रखी गई कि उनको ग्रुप बी में शामिल किया जाए।
नर्सिंग एसोसिएशन की महासचिव कविता गुलिया ने बताया कि हमारे कैडर का ड्रेस अलाउंस पिछले सात महीने से नहीं मिला है। इसके अलावा भी अन्य लाभों से वह वंचित हैं। उन पर बार-बार दबाव बनाया जाता है कि दूसरे कैडर में वे काम करें।
नर्सिंग कैडर स्वास्थ्य विभाग की रीड हड्डी है। पिछले काफी सालों से नर्सिंग अलाउंस की मांग की जा रही है। इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बैठक में आगे की रणनीति तैयार करते हुए कहा कि यदि मांग नहीं मानी तो आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर मैटर्न सुदेश मलिक, सीनियर नर्सिंग अधिकारी प्रमिला, सीनियर नर्सिंग अधिकारी कृष्णा, सीनियर नर्सिंग अधिकारी वीना, कैशियर प्रतिभा, सुनीता चौधरी, नवीन, अंजू, शीतल मौजूद रही।