फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नंबरदारों ने सीएम नायब सिंह सैनी के समक्ष रखीं मांगें

Sat, 04 Jan 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 68: मुख्यमंत्री को नम्बदारों की मांगों से अवगत कराते सतीश राठी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बहादुरगढ़ पहुंचने पर नंबरदार एसोसिएशन ने उनके सामने मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नंबरदारों ने अपने अधिकारों व सुविधाओं में सुधार की मांग की।
विज्ञापन

सतीश राठी ने कहा कि नंबरदार जनता और सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण इकाई हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा के नंबरदार पहले भी कई बार अपनी मांगों को लेकर सरकार को अवगत करा चुके है। सतीश राठी ने मुख्यमंत्री से नए नंबरदारों की नियुक्त करने, नंबरदारों का भत्ता 3 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये करने, सरकार की 2018 की घोषणा अनुसार सभी नंबरदारों के परिवारों को आयुष्मान योजना में शामिल करने की मांग की।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी मांगों को सुनने के बाद जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर गौरव राठी, उमेद सिंह डाबोदा कलां, जयभगवान लडरावण, धर्म सिंह बालौर, राकेश बामड़ौली सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें