-फोटो 62 : बहादुरगढ़ में आयोजित सावित्रीबाई फुले की जयंती समारोह में किया गया सीएम नायब सैनी का
बहादुरगढ़। सब्जी मंडी में आयोजित सावित्रीबाई फुले के जयंती समारोह में पहुंचे सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि 2014 से पहले के हालात के बारे में जनता जानती है, लेकिन आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा हर क्षेत्र में उन्नति कर रहा है।
उन्होंने कहा, माता सावित्रीबाई फुले ने महिला शिक्षा को लेकर एक मुहिम शुरू की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज महिलाओं का सशक्तीकरण हो रहा है, उसकी नींव माता सावित्रीबाई फुले ने ही रखी थी। आज जो महिलाओं को आगे बढ़ाने का अधिकार और समानता का अधिकार मिल रहा है, उसके पीछे ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले दोनों का विशेष योगदान है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की यही सोच है कि महिलाएं जिनती अधिक सशक्त होंगी, उतना ही देश व हरियाणा मजबूत होगा।
वहीं राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले का महाराष्ट्र के गरीब परिवार में छोटे से गांव में जन्म हुआ था। छोटी आयु में ही उनका ज्योतिबा फुले के साथ विवाह हो गया था। ज्योतिबा फुले ने अपनी धर्मपत्नी को पहली महिला शिक्षिका बनाकर महिला शिक्षा के लिए द्वार खोले। महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के आदर्शों पर चलकर हरियाणा सरकार लोगों की सेवा करने का काम कर रही है।
-फोटो 62 : बहादुरगढ़ में आयोजित सावित्रीबाई फुले की जयंती समारोह में किया गया सीएम नायब सैनी का
-फोटो 62 : बहादुरगढ़ में आयोजित सावित्रीबाई फुले की जयंती समारोह में किया गया सीएम नायब सैनी का