बहादुरगढ़। तहसील बहादुरगढ़ के नंबरदारों की बैठक शनिवार को दिल्ली-रोहतक रोड पर नंबरदार एसोसिएशन कार्यालय पर सतनारायण जसौरखेड़ी की अध्यक्षता में हुई। इसमें एसोसिएशन के चेयरमैन सतीश नंबरदार ने मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत की। बैठक में नंबरदारों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।
यहां नई नंबरदारी प्रथा (नियुक्तियों) प्रक्रिया को फिर से शुरू करने, नंबरदारों का मानदेय बढ़ाए जाने समेत नंबरदारों का सम्मेलन बहादुरगढ़ मे आयोजित किए जाने की आवाज उठाई है। बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार को अपनी मांगों के संबंध में वे एसडीएम से मिलेंगे और उनको एक सामूहिक मांग पत्र भी सौपेंगे।
सतीश नंबरदार ने कहा कि लंबे समय से नंबरदारी प्रथा (नियुक्तियों) प्रक्रिया बंद है। ऐसे में सरकार से मांग करते हैं कि नई नियुक्तियों पर लगाई गई रोक हटाई जाए ताकि खाली पदों को भरा जा सके। मानदेय भत्ता कम से कम 20 हजार रुपये किया जाए। उन्होंने नंबरदारों की समस्याओं पर प्रकाश डाला और एकजुट रहने के लिए कहा।
उन्होंने बताया कि एसोसिएशन ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष पूर्व में अपनी मांगें रखी थी जिसमें उन्होंने उनकी मांगों को पूरा कराए जाने का आश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री से फिर से अपनी बात रखेंगे। मांग की गई तहसील व जिला स्तर पर सरकारी कार्यों के लिए नियमित रूप से आने-जाने के लिए हरियाणा रोडवेज में निशुल्क यात्रा सुविधा होनी चाहिए।
इस बैठक में उमेद सिंह डाबोदा, जयभगवान लडरावण, नवीन दलाल मांडोठी, धर्म सिंह बालौर, सुरेंद्र जाखोदा, जोगिंद्र, दिनेश, राजेंद्र बराही, कृष्ण आसौदा टोडरान, राजेश आसौदा सिवान, दलेल सिंह डाबोदा खुर्द, बिजेंद्र भापड़ौदा, अनिल सोलधा, रामनिवास बामनौली, करतार, सुखबीर नया गांव, मनजीत छारा, रविंद्र छारा मौजूद रहे।