कोरोना संक्रमण के मरीज अब कम होने लगे हैं। तीन दिन से कोई नया संक्रमित मरीज नहीं मिला है। जबकि अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों में से एक को छुट्टी मिल गई है। अब जिले में 7 सक्रिय केस बचे हैं। जिनमें से पांच कोरोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हैं। शासन-प्रशासन कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर पूरी सक्रियता से कदम उठा रहा है।
डीसी श्याम लाल पूनिया ने कहा कि धैर्य के साथ ही सुरक्षात्मक उपायों के आधार पर कोरोना संक्रमण चक्र पर अंकुश लग रहा है और झज्जर तेजी से कोरोना मुक्त होने की ओर अग्रसर है। जिले मेें रिकवरी रेट का आंकड़ा 98.25 प्रतिशत है। स्वास्थ्य प्रबंधन में वैक्सीनेशन और सैंपलिंग प्रक्रिया पर फोकस किया गया है। डीसी ने बताया कि कोरोना रोकथाम में किए गए प्रबंधों के परिणाम स्वरूप कोरोना से निरंतर दूरी बनाने में सक्रिय है। उन्होंने बताया कि जिलाभर में कोरोना महामारी के दौर में अभी तक 18,819 मरीज कोरोना संक्रमित हुए थे। जिनमें से 18,490 मरीज स्वास्थ्य सेवाएं लेते हुए पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 5 मरीज होम आइसोलेट हैं।