बहादुरगढ़। नया गांव के सरकारी विद्यालय की दीवार काफी समय से टूटी हुई है। प्रशासन की ओर से इसकी सुध नहीं ली जा रही है। मंगलवार को भाजपा नेता जसबीर सैनी ने निरीक्षण किया। वहीं विद्यालय में बच्चों के लिए रखा गया वाटर कूलर भी कई महीनों से खराब है।
विज्ञापन
विद्यालय के स्कूल ग्राउंड में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। जहां विद्यालय के मुख्य द्वार के पास कूड़ा डाला जाता है। वहीं विद्यालय में रंग रोगन की सख्त जरूरत है। सैनी ने विद्यालय के साथ सिंचाई विभाग की ड्रेन को साफ करने व इसके दोनों ओर सफाई करने का आग्रह संबंधित अधिकारी से किया।