साल्हावास। गत 23 से 25 सितंबर तक चली 36 वीं नार्थ जाॅन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रयागराज उत्तर प्रदेश में आयोजित लंबी कूद प्रतियोगिता में सासरौली में रहने वाली निकिता ने रजत पदक प्राप्त अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।
नाना भीम सिंह ने बताया की निकिता डाला कम उम्र में ही कई पदक जीतकर झज्जर जिले के साथ-साथ चरखी दादरी जिले का भी नाम रोशन कर रही हैं। वह अंडर 16 की खिलाड़ी हैं। वह एथलेटिक्स अकादमी लडायन में कोच राजू के पास प्रशिक्षण ले रही हैं। वह मंदोली गांव से संबंध रखती हैं। उन्होंने पहले भी अनेकों पदक प्राप्त उन्हें गौरवान्वित किया है। 8वीं हरियाणा स्टेट ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 15 से 17 सितंबर 2023 लंबी कूद में अच्छा प्रदर्शन किया। 18वीं अंतर जिला नेशनल जूनियर एथलेटिक्स मीट 10 से 12 फरवरी 2023 पटना (बिहार) अंडर-16 लंबी कूद में अच्छा प्रदर्शन किया। एक से 4 फरवरी 2023 तक वाराणसी में हुई सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप अंडर-17 लंबीकूद में दूसरा स्थान प्राप्त किया। 35वीं हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 17 से 9 अक्तूबर 2022 रोहतक अंडर-14 ऊंची कूद में दूसरा स्थान प्राप्त किया। 19वीं अंतर जिला नेशनल जूनियर एथलेटिक्स मीट 16 से 18 फरवरी 2024 गुजरात अंडर 16 में लंबी कूद में अच्छा प्रदर्शन किया। 56वीं हरियाणा स्टेट स्कूल प्रतियोगिता 12 से 14 अक्तूबर 2023 करनाल में लंबी कूद में अच्छा प्रदर्शन किया और चौथे स्थान पर रहीं।