झज्जर। आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने देर रात को विशेष नाइट डॉमिनेशन अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान जिला के अलग अलग स्थानों पर 1565 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 56 वाहनों के चालान किए व एक को इंपाउंड किया गया। पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में 15 आरोपियों को काबू किया गया।
पुलिस ने 15 ग्राम स्मैक व 322 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को काबू किया। अलग-अलग टीमों ने जुआ व सट्टा खाईवाली के अलग-अलग मामलों में छह आरोपियों को काबू करके उनके कब्जे से 8200 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम के नेतृत्व चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी जिले के अलग अलग स्थानों पर नाकों व गश्त पर तैनात रहे। जिले की सभी पीसीआर व राइडर्स सहित विभिन्न गश्त पार्टियों को भी विशेष नाइट डॉमिनेशन अभियान के तहत उनके निर्धारित क्षेत्र में तैनात किया गया। पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा गश्त के दौरान व नाकों पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच की गई।
1225 बोतल शराब बरामद
पुलिस की अलग-अलग टीमों ने अलग-अलग स्थानों से मादक एवं अभियान के तहत पुलिस की विभिन्न टीमों ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ 4 आरोपियों को काबू किया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 997 बोतल देसी व 228 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई हुईं। वहीं शराब पीकर हुड़दंग करते अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को काबू किया गया। इसी प्रकार से अपराधिक मामले में वांछित के उद्घोषित आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई। पकड़े गए उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संबंधित क्षेत्र के थानों में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए।
पुलिस की ओर से समय-समय पर नाइट डॉमिनेशन अभियान व पुलिस उपस्थिति दिवस मना कर लोगों की सुरक्षित महसूस कराया जा रहा हैं। वहीं आराधिक तत्वों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।
- वसीम अकरम, एसपी, झज्जर।