फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एनएचएम कर्मियों ने भीख मांगकर जताया विरोध

विज्ञापन
झज्जर में सड़को पर भीख मांगते हुए एनएचएम कर्मचारी।
विज्ञापन
झज्जर। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल व धरना बुधवार को 20वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने सिविल अस्पताल के प्रांगण में धरना दिया। कर्मचारियों ने धरना स्थल पर प्रदर्शन करते हुए शहर के बीच बाजार में भीख मांगते हुए सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

20वें दिन का धरना स्टाफ नर्स सविता रानी कीअध्यक्षता में चला। एनएचएम कर्मचारियों ने धरना स्थल से लेकर तहसील मोड से होते हुए बीकानेर चौक तक विरोध जताते हुए आम जन के बीच जन विरोधी नीतियों के बारे में बताया गया। मांग न माने जाने के विरोध में जिले के सभी एनएचएम कर्मचारियों द्वारा भीख मांगी। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं करती तो भीख में आया पैसा सरकार को मनीआर्डर करते हुए भेजा जाएगा। हड़ताल के 20वें दिन एनएचएम कर्मचारियों को समर्थन देने के लिए एमपीएचई एसोसिएशन हरियाणा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र संधू, रिटायर्ड एसएमआई जगमाल आदि कर्मचारी नेता पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें