फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिल्ली सीमा पर अलर्ट, वाहनों की जांच

विज्ञापन
बहादुरगढ़ में नाके पर तैनात पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली सीमा के आसापास कड़ी सुरक्षा की गई है। पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर रहा और बनाए गए नाकों पर वाहनों की जांच की गई। हरियाणा-दिल्ली सीमा पर सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। दिल्ली में भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी है। खुफिया तंत्र सक्रिय है। रात तक होटल, ढाबो में जांच की गई।
विज्ञापन

डीसीपी मयंक मिश्रा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बॉर्डर एरिया और शहरी इलाकों में सघन निगरानी रखी जा रही है। सभी पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। होटल, रेस्टोरेंट से लेकर सघन आबादी वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों पर ध्यान रखा जा रहा है। बहादुरगढ़ क्षेत्र में दिल्ली से सटे बॉर्डरों पर 13 स्थानों पर नाके लगाए गए हैं। बहादुरगढ़ में सेक्टर-9 मोड़ पर, आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में जांच के बाद ही वाहन को आगे बढ़ने दिया जा रहा है। खास बात यह है कि हरियाणा पुलिस की चेकिंग के बाद दिल्ली सीमा पर टिकरी बॉर्डर पर भी दिल्ली पुलिस तैनात है। यहां पर भी गहनता से वाहनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें