फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ नप विवाद में नया मोड़, जिला नगर आयुक्त के समर्थन में उतरे विधायक

Thu, 25 Jun 2026 05:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
25jjrp16- डीसी से मिलने पहुंचे बहादुरगढ़ से विधायक व पार्षद। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। बहादुरगढ़ नगर परिषद में चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है। बहादुरगढ़ से निर्दलीय विधायक राजेश जून के नेतृत्व में नगर परिषद के कई पार्षद वीरवार को लघु सचिवालय में डीसी से अपना पक्ष रखा।
विधायक ने बताया कि उन्होंने सरकार को समर्थन दिया हुआ है और वह मुख्यमंत्री के सिपाही के रूप में कार्य कर रहे हैं। उनका दायित्व है कि बहादुरगढ़ में विकास कार्य सुचारू रूप से चलते रहें। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ को एक ईमानदार और मेहनती जिला नगर आयुक्त मिला है।जिला नगर आयुक्त अभिनव सिवाच ने कार्यभार संभालने के बाद से शहर में विकास कार्यों को गति मिली है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग अवैध निर्माण, अवैध कॉलोनियां और सरकारी जमीनों पर कब्जे कर बैठे हैं, ऐसे मामलों में जिला नगर आयुक्त नियमानुसार नोटिस जारी कर रहे हैं। इससे कुछ लोग नाराज होकर उनके खिलाफ आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला नगर आयुक्त प्रतिदिन निर्धारित समय से अधिक काम कर जनता और शहर के विकास के लिए प्रयासरत हैं। जरूरत पड़ने पर वह इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाएंगे।
भाजपा समर्थित पार्षदों ने चेयरमैन सरोज राठी पर विकास कार्यों में सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि चेयरमैन कांग्रेस समर्थित पार्षदों के साथ डीसी से मिलने पहुंची थी, जिससे उनकी राजनीतिक मंशा स्पष्ट होती है। पार्षदों ने बताया कि उन्होंने डीसी को पूरे मामले से अवगत करा दिया है और डीसी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

यहां बता दें कि बुधवार को नगर परिषद की चेयरमैन सरोज राठी अपने समर्थक पार्षदों के साथ झज्जर स्थित लघु सचिवालय पहुंची थीं और जिला नगर आयुक्त अभिनव सिवाच पर विकास कार्यों में बाधा डालने के आरोप लगाते हुए डीसी वर्षा खांगवाल को शिकायत सौंपी थी।
00
नगर परिषद विवाद में नया मोड़, विधायक राजेश जून ने डीसी से की मुलाकात
ईमानदार अधिकारी पर बेबुनियाद आरोप, जिला नगर आयुक्त के समर्थन में उतरे विधायक जून
बहादुरगढ़ में विकास कार्यों को लेकर आमने-सामने आए चेयरमैन और पार्षद
अवैध निर्माण पर कार्रवाई से नाराज लोग फैला रहे भ्रम: राजेश जून
भाजपा समर्थित पार्षदों ने चेयरमैन सरोज राठी पर लगाए भेदभाव के आरोप
जिला नगर आयुक्त अभिनव सिवाच के समर्थन में पार्षदों का शक्ति प्रदर्शन
नगर परिषद विवाद पहुंचा डीसी दरबार, दोनों पक्षों ने रखा अपना-अपना पक्ष
जरूरत पड़ी तो मामला मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे: विधायक राजेश जून
विकास कार्यों में बाधा के आरोपों के बीच नगर परिषद की राजनीति गरमाई
चेयरमैन पर भाजपा सरकार को बदनाम करने का आरोप, पार्षदों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें