फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एक मार्च से नई फर्म शुरू कर सकती है घर-घर कूड़ा उठान का काम

विज्ञापन
15jjrp11-शहर के बीकानेर चौक पर लगे गंदगी के ढेर। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। घर-घर से कूड़ा उठान का काम नई एजेंसी एक मार्च से शुरू कर सकती है। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद नगर परिषद ने फर्म से बैंक गारंटी और प्लान मांगा है। इससे पहले एजेंसी को हर घर पर आरएफआईडी कार्ड लगाने होंगे जिसके जरिये हर घर से कूड़ा उठान की ट्रेकिंग हो सकेगी।
विज्ञापन

इली के आधार पर भुगतान भी एजेंसी को किया जाएगा। इसके अलावा वाहनों पर जीपीएस सिस्टम भी लगाने होंगे ताकि उनकी मॉनिटरिंग की जा सके। नगर परिषद ने पिछले साल अक्तूबर में घर-घर कूड़ा उठान के लिए फाइल मंजूरी के लिए निदेशालय को भेजी थी।
दिसंबर में हाई लेवल परचेज कमेटी में सीएम ने इसे मंजूरी दे दी थी। जनवरी में स्थानीय शहरी निकाय निदेशालय ने इसका पत्र नगर परिषद को जारी किया। इसमें बताया गया कि पूजा कंस्ल्टेंट कंपनी सोनीपत ने पांच साल के लिए कुल 11.70 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया था जिसमें हाई लेवल कमेटी ने 1.20 करोड़ रुपये कटौती की।
विज्ञापन

अब यह पांच साल के लिए 10.50 करोड़ रुपये का टेंडर फाइनल हुआ है यानी हर साल नगर परिषद 2.15 करोड़ रुपये एजेंसी को अदा करेगा। टेंडर की मंजूरी आने के बाद नगर परिषद ने फर्म से बैंक गारंटी और प्लान मांगा हुआ है। इसमें लगभग 31.50 लाख रुपये की बैंक गारंटी शामिल है।
10 माह पहले एजेंसी का वर्क ऑर्डर खत्म हो गया था। 10 माह से ही नगर परिषद टेंडर को बार-बार आगे बढ़ाती आ रही है। अब पुरानी अवधि भी फरवरी में खत्म हो रही है।

कूड़ा उठान के लिए ये लगेंगे वाहन
एजेंसी को घर-घर कूड़ा उठान के लिए वाहन लगाने होंगे। इसमें 18 ई रिक्शा, 21 छोटे वाहन, एक ट्रैक्टर ट्राली, एक जेसीबी के अलावा 21 हेल्पर और ड्राइवर शामिल हैं। वाहनों पर जीपीएस लगाया जाएगा ताकि उनकी ट्रेकिंग की जा सके।
विज्ञापन



शहर में प्रॉपर्टी धारकों की स्थिति
संपत्ति धारक 35 हजार
घरेलू 15 हजार
कमर्शियल 1200
मिक्स प्रॉपर्टी 2 हजार
खाली प्लॉट 11719
अतिरिक्त 3500

वर्जन
एक मार्च से नई एजेंसी घर-घर कूड़ा उठान का काम शुरू कर सकती है। इसके पूरे प्रयास किए जा रहे हैं क्योंकि पुराना टेंडर भी फरवरी में खत्म हो रहा है।
जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें