झज्जर। हरियाणा व्यापार बोर्ड के चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल ने शहर के अनाज मंडी में गेहूं व सरसों की खरीद व उठान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंडी के आढ़तियों ने उन्हें बताया कि मंडी से गेहूं उठान नहीं हो रहा। बारिश हो गई तो उन्हें खुले में रखा गेहूं भीगने से भारी नुकसान होगा। चेयरमैन ने मंडी सचिव को गेहूं उठान में तेजी लाने ,आढ़तियों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। एजेंसियों को 24 घंटे में किसानों को खरीद हुए गेहूं का भुगतान करने की हिदायत दी।
उन्होंने हैफेड, वेयरहाउस व जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर गेहूं व सरसों की खरीद व उठान व्यवस्था के बारे में कहा कि आढ़तियों व किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। आढ़ती एसोसिएशन झज्जर के प्रधान सतबीर सिंह मल्हान, बलजीत सिंह गुलिया, जसवीर सिंह,चरण सिंह दलाल, श्री भगवान के अलावा अन्य आढ़तियों ने बताया की उठान न होने से अनाज मंडी की व्यवस्थाएं फेल हो चुकी हैं द्ध
स्थानीय मार्केट कमेटी उन्हें पूरा सहयोग कर रही हैं जबकि वेयरहाउस से परेशानी हो रही है। वहां पर कोई फोन नहीं उठाता। न ही आढ़तियों की सुनते हैं। इस दौरान हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल ने एसडीएम, डीएम,हैफेड , डीएम वेयर हाउस से बातचीत कर आढ़तियों की समस्याओं को सुनने व उनकी समस्याओं के निर्देश दिए । हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल ने साफ तौर पर कहा कि वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेश पर झज्जर की मंडियों में खरीद व उठान का जायजा लेने के लिए पहुंचे। उन्होनें अधिकारियों का बताया कि यदि कोई भी कोताही अधिकारी बरतते हुए पाए तो उन पर सरकार की ओर से कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
झज्जर अनाज मंडी के आढ़तियों ने चेयरमैन को अपनी समस्या सुनाते हुए कहा बारिश के पानी की निकासी, एटीएम बूथ, धर्मकांटा बनाने की मांग की। चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल ने कार्यकारी अभियंता मार्केट कमेटी से बातचीत की और जानकारी ली। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान ने कहा गेहूं व सरसों के उठान के गाड़ियों की मांग दलवीर सिंह ठेकेदार से की गई थी लेकिन गाड़ियां बढ़ाई नहीं जा रही है। जिसके चलते उठान प्रभावित हो रहा है वेयरहाउस के डीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि वेयरहाउस का डीएम फोन नहीं उठा रहा और ना ही ठेकेदार फोन उठा रहा है वही चेयरमैन ने जब बात की तो उन्होंने बताया कि 67 प्रतिशत उठान का कार्य पूरा होने की बात डीएम वेयरहाउस ने कहीं। जिस पर आढ़तियों ने कहा कि कौन सी मंडी का 67 प्रतिशत काम पूरा हुआ है ये अभी तक मालूम नहीं हो पाया है।
शिष्टमंडल का किया गठन
हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल ने आढ़तियों की समस्याओं का निपटारा करने के लिए शिष्टमंडल का गठन किया और जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी से मिलकर अपनी समस्याओं के समाधान करवाने की बात कहीं। उधर की अनाज मंडी में हरियाणा व्यापार बोर्ड के चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल पहुंचे और आढ़तियों से उनकी समस्याएं जानी। आढ़तियों ने बताया कि गेहूं व सरसों के 72 घंटे के अदंर-अदंर किसानों की फसल का पैसा देने की बात हरियाणा सरकार देने की बात कर रही है लेकिन 72 घंटे से ज्यादा समय होने के बावजूद भी किसानों के खातों में एक रुपया भी नहीं आया है।