03jjrp04- बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी नवरात्र मेले को लेकर तैयारियों का जायजा लेते एडीसी जगन
बेरी। धर्म नगरी बेरी के मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में आश्विन नवरात्र मेले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी आरंभ हो चुकी है। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के मार्गदर्शन में नवरात्र मेला के दौरान बेरी में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी सुविधाएं प्रदान की जाएगी, जिसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारी अभी से तैयारी में जुट जाएं। एडीसी जगनिवास ने यह निर्देश बुधवार को माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में मेला परिसर का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए।
इस बीच एसडीएम रेणुका नांदल ने देवी मेले को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। एडीसी जगनिवास ने कहा कि देवी मेला के दौरान बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों को सभी जरूरी सुविधाएं प्रदान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एडीसी ने कहा कि इस बार 22 सितंबर से आश्विन नवरात्र प्रारंभ होंगे और 28 से 30 सितंबर को मुख्य मेला होने के कारण भारी संख्या में श्रद्धालु मेले में उमड़ने का अनुमान है।