फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पेज पर घर बैठे माता के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
माता भीमेश्वरी देवी का फेसबुक पेज। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
बेरी। माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में हर छठे महीने होने लगने वाले नवरात्र मेले का आयोजन कोरोना महामारी के चलते इस बार भी जिला प्रशासन ने न करने का फैसला लिया है। मंदिर में सामाजिक दूरी व मास्क के साथ श्रद्धालुओं को दर्शन करवाए जाएंगे। माता के दर्शन व मंगला आरती के देखने के लिए प्रशासन ने मां भीमेश्वरी देवी बेरीवाली लाइव फेसबुक पेज बना दिया है। अब माता के भक्त अपने घर बैठे ही फेसबुक पेज पर ही माता के लाइव दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन

एसडीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि 13 अप्रैल से नवरात्र पर्व आरंभ हो रहे हैं। ऐसे में मां भीमेश्वरी देवी बेरी में लगने वाला नवरात्र मेला कोरोना महामारी के चलते नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक के साथ अब श्रद्धालु घर पर ही इस बार मां भीमेश्वरी देवी बेरीवाली लाइव फेसबुक पेज से जुड़कर मंगला आरती में भागीदार बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से नवरात्र पर्व में लोग बेरी मंदिर में न आकर घर पर ही रहकर पूजा अर्चना कर सकें इसके लिए फेसबुक पेज बनाया गया है। मां भीमेश्वरी देवी बेरीवाली लाइव फेसबुक पेज पर नवरात्र पर्व के दौरान मंगला आरती का सीधा प्रसारण किया जाएगा। माता भीमेश्वरी देवी मेला व पशु मेले का आयोजन न होने पर विभाग को लाखों रुपये राजस्व का भी नुकसान होगा।
मंदिर के रास्ते पर बंद रहेंगी दुकानें
मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में नवरात्र के दौरान मेले का आयोजन न होने पर मंदिर परिसर के आसपास व मंदिर के बीच रास्ते में प्रसाद की दुकानें बंद रहेंगी। स्थानीय प्रशासन की तरफ मंदिर के रास्ते दुकानें लगाने की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन

वर्जन
कोरोना महामारी के दौरान किसी भी रूप से ढिलाई नहीं बरती जाएगी। श्रद्धालु फेसबुक पेज से जुड़कर घर बैठे ही मंगला आरती में भागीदार बन सकते हैं। नवरात्र पर्व में बेरी में किसी को भी भंडारे, लंगर, छबील आदि लगाने की अनुमति नहीं है। पर्व के दौरान तहबाजारी पर भी प्रतिबंध रहेगा। मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से अंदर व बाहर वाले देवी मंदिर को नियमित रूप से सैनिटाइज भी किया जाएगा। मंदिर में मंगला आरती केवल पुजारी द्वारा ही की जाएगी और अन्य कोई भी व्यक्ति शामिल नहीं हो सकता है। मंदिर सामाजिक दूरी व मास्क के साथ भक्तों के दर्शन करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

- रविंद्र कुमार, एसडीएम, बेरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें