फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री का किया पूजन

विज्ञापन
ज्योत लगाते हुए श्रद्घालु - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के पहले दिन विश्व प्रसिद्ध मां भीमेश्वरी देवी के दरबार में भक्तों का सैलाब उमड़ा। भक्तों के दर्शन के लिए अल सुबह ही मां के दर्शन खोल दिए गए। भक्तों ने देर रात से ही दरबार में पहुंचना आरंभ कर दिया था। नवरात्र के पहले दिन मां के दर्शन के लिए आतुर श्रद्धालुओं की आस्था सुबह चार बजे से ही उमड़ने लगी।
विज्ञापन

मां भीमेश्वरी के बाहर व अंदर वाले भवन को ट्रस्ट द्वारा फूलों व लाइटिंग से सजाया गया। जहां पुजारी ने मंत्रोच्चारण के साथ मां का स्नान करवाया, बाद में मंगला आरती की गई। उसके बाद मां के दर्शन भक्तों लिए खोल दिए। दोपहर को मां को अंदर वाले भवन में लाया गया। जहां मां को भोग लगाया उसके बाद अंदर वाले दरबार में मां के भक्तों के लिए दर्शन खोल दिए। माता भीमेश्वरी देवी को सुबह साढ़े 4 बजे बाहर वाले मंदिर में लाया गया जहां मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई।
लाइन में लगे भक्त का पर्स निकाला
पहले नवरात्र को दिल्ली निवासी नरेश कुमार अपने परिवार के साथ दर्शन करने के लिए मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में आया था। सुबह जब लाइन में लगा हुआ था तो मंदिर के पास जेब से किसी ने पर्स निकाल लिया। पर्स में जरूरी दस्तावेज और नकदी थी। पुलिस का कहना है कि लिखित में कोई शिकायत नहीं आई है, अगर कोई शिकायत आती है कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शाम की आरती में शामिल हुए श्रद्धालु
आमतौर पर अपने घर में कामकाज में व्यस्त रहने वाली बेरी कस्बे की महिलाएं नवरात्र में शाम को आरती मेें काफी संख्या में शामिल हुई। बेरी के अंदर वाले भवन में आरती के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं का कहना था कि नवरात्र की आरती का अलग ही पुण्य मिलता है, साथ ही इस बार पहले दिन से ही मंदिर परिसर में रंगीन रोशनी होने से मेले का आकर्षण और बढ़ गया।
पावन ज्योत लेने उमड़ी अपार भीड़
प्रथम नवरात्र पर मां भीमेश्वरी के दरबार में प्रदेश के कोने-कोने से भक्त अखंड ज्योत लेने यहां पहुंचते हैं। मंदिर प्रबंधन द्वारा ज्योत लेने वालों के लिए खासा इंतजाम किया गया था। ज्योत लेने पहुंचे भक्तों ने बताया कि वे हर नवरात्र मां के दरबार पैदल आते हैं और मंगला आरती लेकर पैदल ही गांव लौटते हैं जहां नौ दिन मां भगवती की पूजा अर्चना कर विजय दशमी का पर्व मनाया जाता है।
वर्जन
रविवार से माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में मेला शुरू हो गया है। नवरात्र के पहले दिन मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह चार बजे से ही मंदिर परिसर में पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए थे। कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर में आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा।
विज्ञापन

- रामपाल, चौकी इंचार्ज, बेरी शहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें