पुलिस ने एक आरोपी को विवाहिता की मौत के मामले में गिरफ्तार किया है। दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता से दुर्व्यवहार करने तथा मारपीट के कारण हुई उसकी मौत के मामले में आरोपी मृतका के पति को गिरफ्तार किया गया है।
बेरी थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि मोनू निवासी बेरी जिला झज्जर ने शिकायत दी थी कि उसकी बहन मीरा की शादी नवंबर 2018 में सोनू निवासी गांव आजाद नगर जिला झज्जर के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उनकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। दहेज की मांग को लेकर उस की बहन के साथ दुर्व्यवहार करते हुए बार-2 उसके उसके पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों द्वारा मानसिक एवं शारीरिक रूप से लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। उपरोक्त मामला पारिवारिक तौर पर भी सुलझ गया था। 23 सितंबर 2019 को उसे सूचना मिली थी कि उसकी बहन के साथ उसके ससुराल वालों ने मार पिटाई की है। जिस पर वह अपने परिजनों के साथ उसकी बहन के घर आजाद नगर आया था। जहां चौबारे पर जाकर देखा तो उसकी बहन मृत अवस्था में बेड पर पड़ी थी। उसके माथे पर चोट लगी हुई थी तथा मुंह में झाग आए हुए थे। उसकी बहन को उसके पति, सास व अन्य ने मिलकर मारा है। शिकायत पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए थाना बेरी में आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए थाना बेरी की टीम ने मामले के एक आरोपी सोनू को उसके गांव के क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत से आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।