11jjrp11 बेरी में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी कुलदीप के घर पहुंची एनएआई की टीम।स्त्रोत
बेरी (झज्जर)। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी बेरी निवासी कुलदीप उर्फ कशिश के घर वीरवार सुबह एनआईए की टीम ने रेड की। टीम सबसे पहले बेरी थाने पहुंची और उसके बाद कुलदीप के घर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया। छापे के वक्त घर में कुलदीप की मां, भाई व भाभी मौजूद थे।
एनआई की टीम ने कुलदीप के घर पर करीब एक घंटे तक सर्च अभियान चलाया और परिवार के लोगों से पूछताछ की। करीब एक घंटे की पूछताछ में टीम ने कई जानकारियां जुटाई। पूछा घर पर कौन आता-जाता है? परिवार के लोगों के फोन भी चेक किए। करीब एक घंटे का सर्च अभियान चलाने के बाद टीम वापस लौट गई। बताया जा रहा है कि टीम में करीब 5 लोग शामिल थे और अल सुबह ही टीम बेरी में कुलदीप के घर पहुंच गई थी। बता दें वर्ष 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों में बेरी का कुलदीप भी शामिल था। कुलदीप फिलहाल पंजाब की फिरोजपुर जेल में बंद है।