फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: माइनर में डूबी बालिका का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। क्षेत्र से गुजर रही एनसीआर माइनर में डूबी एक लड़की का शव घटनास्थल से करीब 17 किलोमीटर दूर मिला है। रेस्क्यू टीम घटनास्थल से 8-10 किलोमीटर तक तलाश करती रही। लड़की 4 जनवरी को गोयला कलां के पास डूब गई थी, लेकिन उसक शव गुरुग्राम सीमा में चंदू बुढ़ेडा के पास मिला है। पिछले आठ दिनों से लगातार एसडीआरएफ और पुलिस की ओर से रेस्क्यू अभियान जारी था। सर्दी ज्यादा होने के चलते अभियान प्रभावित होता रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय राखी अपने पिता विजय के साथ गोयला कलां गांव स्थित शंकर ईंट भट्ठे पर रहती थी। 4 जनवरी की दोपहर राखी खेलते खेलते एनसीआर माइनर के पास पहुंच गई। इसी दौरान माइनर में बह रहे नारियल को देखकर उसका मन बदल गया। राखी ने माइनर से नारियल को निकालने के लिए एक डंडे से प्रयास करने लगी। पैर फिसलते ही राखी गहरे पानी में डूब गई। बालिका के पिता विजय ने पुलिस को हादसे से अवगत करवाया। सूचना मिलते ही पुलिस थाना प्रभारी रमेशचंद मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को अवगत करवाया। मौके पर दमकल विभाग कर्मचारी और एसडीआरएफ की टीम पहुंची। 8 दिनों तक रेस्क्यू अभियान चलता रहा जिसके बाद लड़की का शव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें