फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: भारत में ही रहना चाहती है नाहिदा अख्तर, आदेशों का इंतजार

विज्ञापन
फोटो 72: पाकिस्तान मूल की नाहिदा अपने लड़के के साथ। - फोटो : kathua
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बादली (बहादुरगढ़)। पाकिस्तानी मूल निवासी महिला नाहिदा अख्तर अभी बादली में ही रहेंगी। उन्होंने अपने सभी दस्तावेज पुलिस को जमा करा दिए हैं, उन्हें नागरिकता मिल चुकी है, लेकिन आदेशों का इंतजार है। हालांकि प्रशासन की उन पर कड़ी नजर है, लेकिन पुलिस आदेशों का इंतजार कर रही है।
वर्ष 2008 में नाहिदा अख्तर का निकाह हरियाणा के बादली निवासी नूर मोहम्मद से हुआ था। 22 अप्रैल 2025 को आतंकवादियों ने जम्मू और कश्मीर के भारतीय प्रशासित क्षेत्र में हिंदू पर्यटकों पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद केंद्र सरकार की ओर से सभी पाकिस्तानियों को 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने के निर्देश दिए गए थे। इसमें बादली की नाहिदा अख्तर पर भी भारत छोड़ने की तलवार लटक गई। पुलिस प्रशासन की नजर भी नाहिदा पर लगी। पूरे मामले को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया गया, लेकिन अभी तक उनके भारत छोड़ने को लेकर कोई आदेश नहीं मिले हैं और नाहिदा अपने बच्चों के साथ बादली मेंरह रही है। केंद्र सरकार के फैसले के अनुसार, नाहिदा अख्तर को 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने के निर्देश दिए जाने के बाद परिवार चिंतित हो गया, लेकिन फिलहाल उन्हें भारत छोड़ने के कोई आदेश नहीं मिले हैं। इसी चिंता के बीच नाहिदा ने बच्चों का खाना बनाया और अपने बच्चों के साथ भारत में ही रहने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें