फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नफे सिंह राठी हत्याकांड: परिवार को फिर मिली जान से मारने की धमकी, घर के अलग-अलग नंबरों पर आया फोन

Thu, 29 Feb 2024 02:47 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

नफे सिंह राठी की हत्या को लेकर जहां कार्यकर्ता सरकार को घेरने में लगे थे। वहीं, अब नफे सिंह राठी के परिवार को भी धमकी मिली है। जिसके कारण से परिवार के लोगों में दहशत का माहौल है। नफे सिंह राठी ने भी जान का खतरा बताते हुए सरकार से सुरक्षा मांगी थी।
विज्ञापन
नफे सिंह राठी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नफे सिंह राठी की हत्या के बाद अब परिवार को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने घर के अलग-अलग नंबरों पर फोन कर धमकी दी है। बताया जा रहा है कि जिस समय आरोपियों का फोन आया उस समय शोक व्यक्त करने आए लोग भी मौजूद थे। धमकी मिलने के बाद परिवार के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन


धमकी भरा फोन आया तब राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा थे मौजूद
नफे सिंह राठी के परिवार को फोन पर जान से मारने को धमकी मिली तब राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा और भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा वहां मौजूद थे। दोनों स्वर्गीय नफे सिंह राठी के घर अपनी संवेदनाएं प्रकट करने पहुंचे थे। उसी दौरान नफे सिंह राठी के बेटे जितेंद्र राठी के फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

सुबह से नफे सिंह राठी के बेटे जितेंद्र राठी और भूपेंद्र राठी के फोन पर करीब 5-6 बार धमकी भरे फोन आ चुके हैं। जिससे परिवार सहमा हुआ है। पीड़ित परिवार ने झज्जर जिले के एसपी अर्पित जैन को भी मामले की शिकायत की है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सांसद दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि प्रदेश में जंगल राज चल रहा है। पूरे इलाके में नफे सिंह राठी की हत्या के बाद से भय का माहौल बना हुआ है। सरकार बदमाशों को रोकने में नाकाम रही है। दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से सवाल भी किया है कि जब नफे सिंह राठी ने जान का खतरा बता कर सुरक्षा मांगी थी तो सरकार ने उन्हें सुरक्षा क्यों नहीं प्रदान की। दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि पिछले 10 साल के बीजेपी शासन में हरियाणा प्रदेश बेरोजगारी के साथ-साथ अपराध में भी नम्बर वन बन गया है। 

दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से नफे सिंह राठी हत्याकांड के सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग भी की है। उनका कहना है नफे सिंह राठी के परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। उन्होंने भगवान से नफे सिंह राठी की आत्मा को शांति देने की भी प्रार्थना भी की।

भाजपा के जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा ने दी एसपी को सूचना
भाजपा के जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा ने बताया कि जब धमकी भरी यह कॉल नफे सिंह राठी के पुत्र जितेंद्र राठी के मोबाइल पर आई तो उस दौरान शोक व्यक्त करने के लिए उनके निवास स्थान पर पहुंचे थे। बताया कि उन्होंने तुरंत इसकी सूचना एसपी डॉ. अर्पित जैन को दी।

अधिकारी के अनुसार
नफे सिंह के परिवार को फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने की सूचना मिली है। अभी परिवार की तरफ से कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है। शिकायत मिलते ही एफआईआर दर्ज की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है। - विनोद कुमार, एसएचओ सिटी बहादुरगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें