पुलिस हिरासत में आरोपी गोल घेरे में ।
- फोटो : Bahadurgarh
गांव सिद्धीपुर अक्तूबर के दूसरी सप्ताह में हुई एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी को दिल्ली से राहदारी वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया है। थाना सदर बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि 14 अक्तूबर को गांव सिद्धीपुर के नजदीक ड्रेन में एक महिला का शव बरामद हुआ था। जिसकी पहचान इसी गांव की निवासी के तौर पर हुई थी। मामले की गहनता से जांच के दौरान खुलासा हुआ कि विक्रांत ने अपने साथी के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के पश्चात आरोपी मौका से फरार हो गए थे।
शव मिलने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना सदर पुलिस ने सिद्धीपुर गांव के निवासी देव कुमार उर्फ देवा को को राहदारी वारंट पर लाकर बहादुरगढ़ अदालत में पेश किया। गया। वह किसी अन्य आपराधिक मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़ा गया था, उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश किया गया गया। अदालत के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।