फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बंदरों से परेशान बाघपुर की महिलाएं एसडीएम कार्यालय पहुंची

Tue, 12 Mar 2024 11:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- हमले करके लोगों को घायल कर चुके हैं बदंर, पकड़वाने की मांग की
विज्ञापन


फोटो-7
संवाद न्यूज एजेंसी
बेरी। व बाघपुर में बंदरों के आतंक से परेशान महिलाएं सोमवार को एसडीएम कार्यालय पहुंची। उन्होंने एसडीएम को बताया कि गांव में बदंरों के हमले से लोग जख्मी हो चुके हैं। बच्चे और महिलाओं को बंदर जख्मी कर चुके हैं। उन्होंने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ममता कादयान ने बताया कि गांव में पिछले कई दिनों से बंदरों ने उत्पात मचा रखा है। बच्चे व महिलाओं को काट चुके हैं। घरों की छतों पर सूखने वाले कपड़ों को फाड़ना, घरों की रसोई में घुसकर वहां रखे सामान को उठा लेते हैं। यहां तक कि घरों के फ्रिज से सामान उठाकर ले जाते हुए बंदरों को आमतौर पर देखा जा सकता है। महिला सावित्री ने बतायया कि गांव में बंदरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि दिन में ही बल्कि रात को भी परेशान करते हैं। प्रशासन को चाहिए की एक बार गांव बाघपुर में बंदर पकड़ों अभियान अवश्य चलाना चाहिए ताकि इन बंदरों को पकड़कर बाघपुर से बाहर छोड़ दिया जाए और ग्रामीणों को इस समस्या से निजात मिल सके। बेरी एसडीएम रविंद्र मलिक ने ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए गांव के सरपंच से बातचीत कर जल्द से जल्द गांव में बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी नही होने दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें