फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क दुर्घटना में युवक की गई जान

Tue, 12 Mar 2024 11:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
देशलपुर-सौलधा मार्ग पर हुआ हादसा, चार बहनों के इकलौते भाई की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। देशलपुर से सोलधा रोड पर सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक चार बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस ने फिलहाल इस संबंध में परिजनों के बयान पर नियमानुसार कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान भैंसवाल निवासी विकास के रूप में हुई है। विकास गोहाना अनाजमंडी में काम करता था। वह बादली के शाहपुर गांव में रहने वाली अपनी बहन के घर से दिल्ली जाने की बात कहकर निकला था, मगर वापस नहीं लौटा। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं आया तो उसकी बहन ने उसके पास फोन किया, मगर फोन रिसीव नहीं हुआ। सुबह उसका शव देशलपुर से सोलधा रोड पर मिला। इस पर जब किसी राहगीर की नजर पड़ी तो उन्होंने एचएल सिटी चौकी पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की। दुर्घटना में लगी चोटों के कारण विकास की मौत हो चुकी थी। शव को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। विकास का एक्सीडेंट बाइक के सामने पशु आ जाने के कारण संतुलन बिगड़ने से हुआ या फिर किसी वाहन की चपेट में आया यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। विकास चार बहनों में इकलौता भाई था और सारे घर की जिम्मेवारी उसी के कंधों पर थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें