01jjrp24- झज्जर। दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते बुजुर्ग। स्रोत- आयोजक
झज्जर। गांव बिराेहड़ में आयोजित लड़कों की 1500 मीटर दौड़ में मोहन पहले, नितिन दूसरे व सोनू तीसरे स्थान पर रहे। वहीं क्रिकेट प्रतियोगिता में छावला की टीम चैंपियन बनी। रुढियावास गांव की टीम उपविजेता रही। मौके पर ढाणी फोगाट टीम के खिलाड़ी साहिल को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और विशाल को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
जिले के गांव बिरोहड़ में 21 फरवरी से एक मार्च तक विशाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग गांवों से 64 टीमों ने भाग लिया। इसमें आठ परिणाम निकाले गए।
इसमें पहले इनाम छावला की टीम को 51 हजार, दूसरा इनाम रुढियावास को 31 हजार व तीसरे व चौथे स्थान पर रावलधी व ढाणी फोगाट की टीम को 11 हजार रुपये का इनाम दिया गया। पांचवे, छठे, सातवें व आठवें स्थान पर धनिया, अमादलपुर, भडंगी व ग्वालिसन की टीम को 3100 रुपये का इनाम दिया गया।
दौड़ प्रतियोगिता में लड़काें की 800 मीटर दौड़ में मोहन पहले, प्रदीप दूसरे व सोनू तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की 800 मीटर दौड़ में मीनू प्रथम, मंजू दूसरे व निधि तीसरे स्थान पर रही। लड़कियों की अंडर-14 में 600 मीटर दौड़ में निशा पहले, हन्नी दूसरे व वीरा तीसरे स्थान पर रही।
महिलाओं की दौड़ में प्रमिला पहले, मीलो व संतोष दूसरे और कविता तीसरे स्थान पर रही। बुजुर्गों की दौड़ में हरिओम पहले, रामभक्त दूसरे व शमशेर तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।