फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर में निकाली 17वीं मनोकामना सिद्ध ध्वज एवं रथ यात्रा

Mon, 02 Mar 2026 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
01jjrp14- शहर में निकाली गई 17वीं  मनोकामना सिद्धि विशाल ध्वज एवं रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालु
विज्ञापन
झज्जर। शहर में पंडित सुभाष दीवान की प्रेरणा से श्री श्याम अखंड ज्योति मंदिर में हर वर्ष की भांति फागुन त्रयोदशी को 17वीं मनोकामना सिद्धि विशाल ध्वज एवं रथ यात्रा निकाली गई। इसमें शहर व आसपास के गांवों से हजारों महिला व श्याम भक्तों ने ध्वजा उठाई। श्रद्धालु बाबा श्याम के आगे नतमस्तक हुए।
विज्ञापन

रथ पर सवार होकर बाबा श्याम पूरे शहर की नगर परिक्रमा की। इसमें मंदिर परिसर से बीकानेर चौक, सिलानी गेट, दिल्ली गेट चौक से होते हुए मैन बाजार डाकखाना चौक आंबेडकर चौक होते हुए मंदिर वापस पहुंची। भक्तों ने बाबा श्याम को ध्वजा अर्पित किए व बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रबंधक आजाद दीवान, हरिओम मुदगिल, भारत दीवान, श्याम श्रृंगार सेवक मनोज दीवान, तुषार दीवान, ब्रजमोहन कौशिक, सोमबीर अत्री, हेमंत, बालकृष्ण, कृष्ण पहलवान, हिमांशु पंडित मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की व्यवस्था की हुई थी। ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस ने इंतजाम किए हुए थे।

01jjrp14- शहर में निकाली गई 17वीं  मनोकामना सिद्धि विशाल ध्वज एवं रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें