फोटो 68: देवीलाल पार्क में आधुनिक सार्वजनिक शौचालय के निर्माण कार्य का शिलान्यास करती नगर परिषद
- फोटो : अमर उजाला
बहादुरगढ़। शहर में स्वच्छता और जनसुविधाओं को बढ़ाते हुए नगर परिषद बहादुरगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस कड़ी में देवीलाल पार्क परिसर में 25 लाख की लागत से आधुनिक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने वाइस चेयरमैन पाले शर्मा और अधिकारियों की मौजूदगी में नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि महर्षि दयानंद पार्क में भी एक नया शौचालय बनाया जाएगा। इसके अलावा मेन बाजार और पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास भी सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण प्रस्तावित है, जिन पर काम जल्द शुरू होगा।
इस मौके पर वाइस चेयरमैन पाले शर्मा, पार्षद राजेश तंवर, जेई आकाश, संदीप कुमार, मनमोहित गुप्ता, मनोज, सुरेश, पंकज, सुमित, जयपाल, राकेश, मोनू, महेश, देवेंद्र, ओमप्रकाश सहित कई लोग मौजूद रहे।
फोटो 68: देवीलाल पार्क में आधुनिक सार्वजनिक शौचालय के निर्माण कार्य का शिलान्यास करती नगर परिषद- फोटो : अमर उजाला