फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सुबह से शाम तक रही स्मॉग की मोटी चादर, धूप भी रही हल्की, लोग परेशान

Sat, 01 Nov 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 64 : बहादुरगढ़ में टिकरी बॉर्डर पर उड़ती धूल। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लगातार बढ़ता प्रदूषण और स्मॉग लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है। शुक्रवार को राहत के बाद शनिवार का दिन फिर प्रदूषित रहा। एक्यूआई सुबह से शाम तक लगातार बढ़ता रहा। सुबह 8 बजे एक्यूआई ऑरेंज जोन में 202 और शाम को यह 266 दर्ज किया गया। सुबह से शाम तक क्षेत्र स्मॉग की आगोश में रहा। दिनभर सूर्य देव भी दुबके रहे। दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लगातार धूल, धुएं और धुंध से लोगों को परेशानी होने लगी है। ऐसे मौसम में चिकित्सकों ने लोगों से कई तरह की सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन


शनिवार को भी स्मॉग छाया रहा। स्मॉग के कारण सुबह के समय पार्कों और स्टेडियम में टहलने वालों की संख्या कम हो रही है। स्मॉग से आम लोग भी असहज महसूस कर रहे हैं। जुकाम, कफ के साथ जल्दी थकावट, तनाव, चिड़चिड़ापन, अनिद्रा, सांस लेने में परेशानी, गले में खरास, बदन दर्द, सिर दर्द, आंखों में लाली या पीलापन, आंखों व चेहरे पर सूजन आदि की शिकायतें लोगों को प्रदूषण की वजह से हो रही हैं। नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सुंदरम ने आमजन से इस बढ़ते प्रदूषण की वजह से बचकर रहने की सलाह दी है।






प्रदूषण
को लेकर प्रदूषण बोर्ड लगातार काम कर रहा है। जल को प्रदूषित होने से बचाने के लिए 14 सीवर और नालों के कनेक्शन तोड़े गए हैं। वायु प्रदूषण को लेकर भी पानी का छिड़काव करने के निर्देश सभी विभागों को दिए गए हैं। पेड़ों पर भी पानी का छिड़काव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-शैलेंद्र अरोड़ा, क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बहादुरगढ़।

-फोटो 64 : बहादुरगढ़ में टिकरी बॉर्डर पर उड़ती धूल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें