फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 करोड़ की लागत से बनने वाला लघु सचिवालय का जल्द ही लाभ मिलेगा जनता को

Sat, 23 Jan 2016 02:05 AM IST
ब्यूूराो/अमर उजाला/झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धर्म नगरी बेरी में करीब सात सालों से सब डिवीजन बनने के बावजूद निजी घरों और धर्मशालाओं में चल रहे बेरी शहर के आफिस अब जल्द ही एक छत के नीचे होंगे। जनता की सुगमता के लिए बनाया गया बेरी का लघु सचिवालय अब जल्द ही जनता के लिए खोल दिया जाएगा।



बेरी में झज्जर रोड पर बना लघु सचिवालय के निर्माण के बाद इसकी फर्निशिंग का काम भी पूरा हो चुका है। अधिकारियों की मानें तो जल्द ही बेरी की विभिन्न धर्मशालाओं और निजि प्रतिष्ठानों में काम कर रहे विभिन्न सरकारी आफिस अब जल्द ही लघु सचिवालय में शिप्ट कर दिये जायेंगे।
विज्ञापन




सभी कार्यालयों के एक छत होने के बाद बाद सब डिविजन बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव के लोगों को सरकारी काम-काज के लिए इधर-उधर नही भटकना पड़ेगा। यही नहीं अभी तक सबडिवीजन लेवल पर स्थापित न किये गये विभिन्न विभागों के आफिस भी जल्द ही इस लघु सचिवालय में स्थापित कर दिये जायेंगे। बेरी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे  बीएंडआर के एसडीओ लोकेश डागर ने बताया कि लघु सचिवालय का कार्य पूरा हो चुका है। लघु सचिवालय में केवल पानी, सीवर का कनेक्शन अभी बाकी है जिसकी जलद किये जाने की संभावना है।

जनता की सुविधानुसार स्थापित होंगे आफिस
मिनी सचिवालय में जनता की सुविधाओं का खास ध्यान रखा गया है। यहां आने वाले लोगों के लिए पार्क और पार्किंग की सुविधा तो होगी ही साथ ही साथ काम की प्राथमिकता के अनुसार आफिस अलाट किये जायेंगे। सचिवालय के ग्राऊंड लोर पर ट्रेजरी आफिस, पोस्ट आफिस, तहसीलदार आफिस, एसडीएम आफिस, एसडीएम कोर्ट, कंप्यूटर रूम, स्टाफ कैंटीन, व पब्लिक कैंटीन होगी। वहीं पहली मंजिल पर एक कांफ्रेंस हाल, क म्पयूटर रूम, डीएसपी आफिस, लेबर डिपार्टमेंट का आफिस, एक्साईज आफिस, पुलिस हाल बीडीपीओ आफिस व एमसी स्टाफ हाल बनाया गया है। दूसरी मंजिल पर दो डोरमेट्री, दो स्टोर, दो हाल, एक गजटिड आफिसर का आफिस होगा।
विज्ञापन


ये बोले एसडीएम
बेरी के एसडीएम अजय मलिक से बात की गई तो उनका कहना था बेरी-झज्जर मार्ग पर लघु सचिवालय का निरीक्षण किया गया था और सचिवालय में पानी, सीवर का कनेक्शन होना अभी बाकी है और उसका भी टेंडर हो गया है। जल्द ही लघु सचिवालय को जनता को समर्पित कर दिया जायेगा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें