24jjrp10- शहर के बए बस अड्डे पर खड़ी बसें। संवाद
झज्जर। जिले की छह मिनी रोडवेज बसों को आनलाइन ट्रेकिंग सिस्टम से चलाया गया है। एक मिनी रोडवेज बस की केवाईसी नहीं होने के चलते उसे नहीं चलाया गया। इन मिनी रोडवेज बसों में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है, जिसके माध्यम से बसों का ऑनलाइन पता लगाया जाता है। फिलहाल ट्रॉयल बेस पर इन बसों को चलाया गया है। रोडवेज मुख्यालय की तरफ से इन बसों की मॉनिटरिंग की जाती है।
हरियाणा रोडवेज की तरफ रोडवेज बसों काे ऑनलाइन करने की प्रक्रिया के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। जिले में मौजूद सात मिनी रोडवेज बसों में से छह मिनी बसों को ऑनलाइन जीपीएस पर चलाया जा रहा है। इन मिनी रोडवेज बसों को अलग-अलग रूटों पर चलाया जा रहा है। इन सभी बसों में जीपीएस डिवाइस सिस्टम लगाया गया है ताकि इन बसों को ट्रैक किया जा सकें। आगामी दिनों में इसको सुचारू रूप से लागू किया जा सकता है। ऑनलाइन ट्रेकिंग के माध्यम से लोग घर बैठे बसों का पता लगा सकेंगे।
लोगों को मिलेगी सुविधा
रोडवेज बसों का ऑनलाइन माध्यम से पता लगने से लोगों को सुविधा मिलेगी। बसों के नंबर से बसों की स्थिति का पता लगाया जा सकता है। ऑनलाइन माध्यम से बसों का पता लगने पर लोगों के समय की भी बचत होगी।
इन रूटों पर चल रही बस
झज्जर से कुलाना
झज्जर से दिल्ली
झज्जर से हिसार
रोहतक-झज्जर-रेवाड़ी
झज्जर से खरखौदा
औचंदी बॉर्डर वाया खरखोदा से झज्जर
नोट : झज्जर वाया नवादा-खापडवास से कोसली तक चलने वाली मिनी बस की केवाईसी नहीं हो पाई है।
जिले की मिनी रोडवेज बसों को आनलाइन जीपीएस से चलाया जा रहा है। बसों की केवाईसी करके उनमें जीपीएस डिवाइस लगाकर चलाया गया है। फिलहाल ट्रायल पर इन बसों को चलाया गया है। रोडवेज मुख्यालय से इन बसों की मॉनिटरिंग की जाती है।
- दीपक कुमार, यातायात प्रबंधक, रोडवेज विभाग झज्जर