फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश के चलते यातायात पुलिस ने वाहन चालकों के लिए जारी की एडवाइजरी

Wed, 25 Jun 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 54 : वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते यातायात एसएचओ महेश कुमार। स्रोत : पुलि
विज्ञापन
बहादुरगढ़। इन दिनों बारिश का मौसम चल रहा है। इस मौसम में वाहन चालकों को सफर करते समय एहतियात बरतनी चाहिए। इसको लेकर मंगलवार को यातायात पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई।
विज्ञापन


यातायात प्रबंधक बहादुरगढ़ निरीक्षक महेश कुमार ने कहा कि तेज बारिश में कार, दोपहिया और तिपहिया वाहनों की गति सामान्य होनी चाहिए। अन्यथा, पहियों का नियंत्रण खोने के कारण बड़े वाहनों की चपेट में आने से किसी बड़ी दुर्घटना की प्रबल संभावना हो सकती है। घर से निकलने से पहले अपने वाहनों के पुर्जे के सही काम करने की स्थिति जांच लेनी चाहिए।
इसमें कारों के ब्रेक अच्छी तरह काम करना महत्वपूर्ण है। वाहन चालकों को रोड पर दर्शाई गई स्पीड से ज्यादा स्पीड से नहीं चलाना चहिए। साथ ही दोपहिया वाहन को हेलमेट लगाना चाहिए। हमें वाहन को निर्धारित लाइन में ही चलाना चाहिए। वाहन चलाने से पहले ब्रेक, क्लिच की जांच करनी चाहिए कि उचित काम कर रहे हैं या नहीं। लोगों को चाहिए कि वे बारिश में यातायात पुलिस द्वारा निर्धारित मानक रुट पर चलें। नशा करके कभी भी कोई वाहन न चलाएं। लापरवाही बरतने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें