फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटा पहले बंद हो जाएगी मेट्रो रेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन दीपावली के अवसर पर मेट्रो रेल सेवा के समय में बदलाव करता है। दीपावली के दिन रात के समय ही सेवाओं को बंद किया जाता है। इस बार भी दीपावली के मौके पर मेट्रो रात 10 बजे तक ही सेवाएं देगा। टर्मिनल से रात 10 बजे अंतिम ट्रेन चलेगी। ग्रीन लाइन पर आखिरी गाड़ी 9 बजे की होगी।
विज्ञापन

दीपावली के दिन मेट्रो की ग्रीन लाइन को छोड़कर बाकी सभी लाइनों पर अंतिम सर्विस रात 10 बजे तक ही उपलब्ध होगी। सामान्य दिनों में ये सेवाएं रात के 11 बजे तक उपलब्ध रहती हैं, मगर दीपावली पर मेट्रो सेवा एक घंटे पहले ही बंद कर दी जाएगी। दिल्ली मेट्रो के मुख्य जन संपर्क अधिकारी ने संबंध में जानकारी दी है। दीपावली के दिन बाकी दिनों की तरह मेट्रो ट्रेन सेवाएं सभी लाइनों पर नियमित समय से चलेंगी।
बताया गया है कि दीपावली पर सभी लाइनों (ग्रीन लाइन को छोड़कर) के टर्मिनल स्टेशनों से अंतिम मेट्रो ट्रेन सेवा रात 10 बजे (दिनचर्या 11 बजे के बजाय) उपलब्ध होगी। मेट्रो की ग्रीन लाइन इंद्रलोक से लाइन-5 कीर्ति नगर से ब्रिगेडियर होशियार सिंह (बहादुरगढ़) तक चलती है। दीपावली त्योहार के अवसर पर 4 नवंबर 2021 (गुरुवार) को अंतिम मेट्रो ट्रेन सेवा ग्रीन लाइन को छोड़कर सभी मेट्रो लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से रात 10 बजे (22.00 बजे) शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें