फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में ट्रैक पर दौड़ती मेट्रो के सात साल पूरे

विज्ञापन
फोटो 68: बहादुरगढ़ में सोमवार की शाम छाए बाद। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मंगलवार 24 जून को ग्रीन लाइन मेट्रो के तहत मुंडका से ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन ट्रैक के सात साल पूर्ण हो जाएंगे। वर्ष 2018 में इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से मुंडका से बहादुरगढ़ तक मेट्रो विस्तार सेवा का उद्घाटन किया था। बहादुरगढ़ वासियों ने मेट्रो के रूप में सुगम परिवहन व्यवस्था उपलब्ध करने के लिए डीएमआरसी का आभार व्यक्त किया और शहर में लगे मेट्रो पिलरों को बदरंग करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की मांग की।
विज्ञापन


शहरवासी सतपाल कुमार, मनोज रोहिल्ला, दिनेश शर्मा, विशाल कुमार, सतीश बराही ने कहा कि मेट्रो का सफर शहरवासियों के मन भा गया है। परिणामस्वरूप, शहर के स्टेशनों से प्रतिदिन औसतन हजारों यात्रा आवागमन करते हैं। मेट्रो बहादुरगढ़ के लोगों की जीवन रेखा बन चुकी है और इसने लोगों की जिंदगी सुगम बना दी है। यात्री विशेषकर महिलाएं अब देर रात्रि भी सुरक्षित एवं सुगम तरीके से अपने घर पहुंच पा रहे हैं। किसान आंदोलन के दौरान टिकरी बॉर्डर पर किसानों का मुख्य पड़ाव था।
तब मेट्रो लोगों के लिए दिल्ली आवागमन में लाइफ लाइन बनी रही। मेट्रो सेवाओं के प्रति लोगों का क्रेज पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है। इससे जहां दिल्ली तक सफर करने में यात्रियों को आसानी होती है। वहीं उनके समय की भी बचत होती है। गर्मी में ज्यादातर लोग मेट्रो के माध्यम से ही सफर करना पसंद करते हैं। मेट्रो में सफर के दौरान समय की भी बचत होती है। वहीं गर्मी से भी बचते हैं।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में तीन मेट्रो स्टेशन बने हैं। इनमें एक होशियार सिंह, दूसरा बहादुरगढ़ सिटी और तीसरा पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन बना हुआ है। इन मेट्रो स्टेशनों के आसपास अधिकतर लोग अपने वाहन पार्क करके मेट्रो में सफर करते हैं।
विज्ञापन




-फोटो 63 : बहादुरगढ़ शहर में दौड़ती दिल्ली मेट्रो रेल। संवाद



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें