फोटो-90: एक घायल की अंगुली पर लगी चोट। स्रोत स्वयं
बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र में शनिवार देर रात मेडिकल स्टोर संचालक और दोस्त पर 8 से 10 हथियारबंद युवकों ने हमला कर दिया। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गांव आसौदा के पास से पुलिस ने करीब एक किलोमीटर पैदल दौड़कर पीछा करते हुए पकड़ा है।
विकास नगर निवासी दीपक बराही रोड पर जनसेवा मेडिकोज नाम से मेडिकल स्टोर चलाते हैं। शनिवार रात करीब 9 बजे दीपक दोस्त अरविंद के साथ विकास नगर फाटक के पास सड़क पर घूम रहा था। इसी दौरान एक सफेद नेक्सन कार और एक स्कॉर्पियो वहां रुकी। दोनों गाड़ियों से 8-10 युवक नीचे उतरे और आते ही बोले-यही हैं वो। इसके बाद युवकों ने दोनों दोस्तों का रास्ता रोक लिया।
दीपक ने बताया कि कुछ हमलावरों के हाथ में डंडे और लोहे के बिट्टे थे। उन्होंने उसे और अरविंद को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। हमले में उसके सिर, हाथ, पैर, कमर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जबकि अरविंद भी घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। लाइनपार थाना के प्रभारी निरीक्षक अजय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दो आरोपियों को पकड़ा है। पहचान हिसार निवासी सौरभ और आसौदा निवासी तरुण के रूप में हुई। ये दोनों आसौदा में छिपे थे।
फोटो-90: एक घायल की अंगुली पर लगी चोट। स्रोत स्वयं