-फोटो 55 : नप कार्यालय में विजेता खिलाडियों का स्वागत करती नप चेयरपर्सन सरोज राठी व वाइस चेयरमै
बहादुरगढ़। उत्तर प्रदेश के गोंडा के नंदिनी कॉलेज में एक से तीन नवंबर तक आयोजित सीनियर नेशनल ग्रैपलिंग रेसलिंग चैंपियनशिप में बहादुरगढ़ के प्रवीण राठी ने स्वर्ण पदक तो एडवोकेट दीपक राठी ने रजत पदक हासिल किया। दोनों का नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी की ओर से स्वागत किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में भी इसी तरह जीत का आशीर्वाद दिया।
गोंडा में हुई ग्रैपलिंग रेसलिंग के 62 किलोग्राम स्टाइल वर्ग में बहादुरगढ़ के प्रवीण राठी ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। प्रवीण ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन तकनीक, गति और संतुलन का प्रदर्शन किया और अपने वर्ग में दबदबा बनाए रखा। उनके स्वर्ण पदक ने हरियाणा और बहादुरगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
84 किलोग्राम स्टाइल वर्ग में बहादुरगढ़ के ही एडवोकेट दीपक राठी ने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए रजत पदक अपने नाम किया। दीपक राठी ने मुकाबलों के दौरान मजबूती, धैर्य और सटीक तकनीक का परिचय दिया। उनका यह प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर उनकी पहचान को और मजबूत करता है। इस दौरान वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, रमेश राठी, पवन रोहिल्ला, मनमोहित गुप्ता उपस्थित रहे।