फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: इंडियन फाइटर्स क्लब में बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा संपन्न

Sun, 23 Nov 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 54 : बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र परीक्षक एवं कोच रजनेश च
विज्ञापन
बहादुरगढ़। इंडियन फाइटर्स क्लब बहादुरगढ़ में धम्मिका काई शीतों-रियू इंटरनेशनल के तकनीकी निदेशक एवं परीक्षक रजनेश चौधरी की देखरेख में बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा हुई। इसमें कई छात्रों ने नई बेल्ट श्रेणियां प्राप्त कीं। परीक्षा परिणामों में यलो, ऑरेंज, ग्रीन और ब्राउन बेल्ट श्रेणियों में कई प्रतिभाशाली छात्रों का चयन किया गया।
विज्ञापन

यलो बेल्ट श्रेणी में साइरा मलिक, अदिति, जाकश, अरुणिमा, आरव, तनीश, जिया और साक्षम ने सफलता हासिल की। ऑरेंज बेल्ट के लिए दिशानी, तनिशा, मेविन, चहक, अनिका, वंश देसवाल और रेयांश सफल रहे। ग्रीन बेल्ट में विवान पराशर, मनन, नैतिक, मनविक गुलिया (सीनियर) और दिव्यांशी (सीनियर) ने अपनी जगह बनाई।
वहीं ब्राउन बेल्ट श्रेणी में प्रीत सैनी, प्रतीक और राधिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। क्लब की ओर से सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परीक्षक व कोच रजनेश चौधरी ने कहा कि छात्रों की मेहनत व अनुशासन सराहनीय है और वे आगे भी ऐसे ही प्रगति करते रहें, यही क्लब की कामना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें