फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बॉक्सिंग में दमखम दिखाएंगे मौसम, सुहाग और प्राची

विज्ञापन
14jjrp30- प्राची चाहर
विज्ञापन
झज्जर।
विज्ञापन

महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में अभ्यास करने वाली दोनों खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
प्रतिभाशाली मुक्केबाज मौसम सुहाग और प्राची चाहर आगामी यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतियोगिता 16 से 27 अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी। दोनों खिलाड़ियों के चयन से जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है। कोच हितेश देशवाल ने बताया कि मौसम सुहाग और प्राची चाहर झज्जर स्टेडियम में नियमित रूप से अभ्यास करती हैं। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। इससे पहले भी दोनों मुक्केबाज अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी हैं।
विज्ञापन

अब विश्व चैंपियनशिप में उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है कोच ने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता के पीछे उनकी निरंतर मेहनत, प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन और खेल के प्रति समर्पण महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह उपलब्धि अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। इस उपलब्धि पर जिला सचिव सोमबीर अहलावत, उपप्रधान चुन्नीलाल सैनी, धर्मेंद्र सुहाग, दीपक चाहर सहित अन्य खेल प्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।

14jjrp30- प्राची चाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें