फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: गोल्डन गर्ल मनु भाकर ने जीते तीन स्वर्ण पदक, प्रदेश का नाम किया रोशन

Mon, 12 Dec 2022 03:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

2017 में मनु ने केरल में नेशनल चैंपियनशिप में नौ स्वर्ण पदक जीतकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। इसी वर्ष एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में भाकर ने रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
मनु भाकर ने जीते तीन स्वर्ण पदक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के झज्जर जिले के गोरिया गांव की शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर ने भोपाल में आयोजित 65 वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीतकर अपनी कामयाबी का डंका बजाया है। उसकी कामयाबी पर गांव में जश्न का माहौल है। मनु फिलहाल तुगलकाबाद में डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में अभ्यास कर रही है। मनु का सपना एशियन और वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना है जबकि परिजन उसे पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित होने का सपना संजोय हैं।

विज्ञापन


 मनु फिलहाल अपने परिवार के साथ फरीदाबाद में रहती हैं। मनु भाकर का जन्म 18 फरवरी 2002 में झज्जर जिले के गांव गोरिया में हुआ। मनु ने यूनिवर्सल सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोरिया से 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास की है। वे दिल्ली के श्रीराम कॉलेज से स्नातक कर रही है।

उनके पिता रामकिशन भाकर इंजीनियर हैं। मां सुमेधा भाकर फरीदाबाद में उनके साथ रहकर बेटी की देखभाल कर रही हैं। मनु भाकर ने बताया कि 2023 में आयोजित होने वाले वर्ल्ड एशियन चैंपियनशिप में सबसे अधिक स्वर्ण पदक प्राप्त करना उनका एकमात्र लक्ष्य है। वे शूटिंग के साथ-साथ योग और मेडिटेशन भी करती हैं। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने दिया अर्जुन अवॉर्ड 
अगस्त 2020 में मनु भाकर को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने एक वर्चुअल पुरस्कार समारोह में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया। जून 2022 में पंचकूला के इंद्रधनुष सभागार में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मनु भाकर को भीम अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।

विदेशों में भी बजा मनु की सफलता का डंका, बटोरे पदक
2017 में मनु ने केरल में नेशनल चैंपियनशिप में नौ स्वर्ण पदक जीतकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। इसी वर्ष एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में भाकर ने रजत पदक अपने नाम किया। मैक्सिको के गुआदालाजरा में वर्ष 2018 में अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट शूटिंग वर्ल्ड कप के 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में, भाकर ने दो बार के चैंपियन अलेजांद्रा जवाला को हराया। इस जीत से वे वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय बन गईं। उन्होंने 2018 में आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में भी स्वर्ण जीता। उसी वर्ष16 साल की उम्र में राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। अपने स्कोर के साथ साथ उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में एक नया रिकॉर्ड भी स्थापित कर किया। अक्तूबर 2018 में आयोजित यूथ ओलंपिक में एक स्वर्ण व एक रजत पदक प्राप्त किया। मई 2019 में मनु ने म्यूनिख आईएसएसएफ़ विश्व कप में चौथे स्थान पर रहने के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 2021 टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया। मई 2022 जर्मनी में आईएसएसएफ जूनियर विश्वकप प्रतियोगिता में उन्होंने तीन स्वर्ण पदक और दो रजत पदक प्राप्त किए। इसी साल भोपाल में आयोजित 20 वीं कुमार सुरेंद्र मेमोरियल शूटिंग प्रतियोगिता में उन्होंने  पांच स्वर्ण पदक प्राप्त किए। नवंबर 2022 में दक्षिण कोरिया के दायगु शहर में आयोजित 15 वीं एशियाई जूनियर एयरगन चैंपियनशिप में मनु भाकर ने तीन स्वर्ण पदक प्राप्त किए। भोपाल में आयोजित दिसंबर 2022 में 25 मीटर एयर पिस्टल में उन्होंने चार स्वर्ण पदक प्राप्त किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें