फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव मातनहेल में एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। परिजनों ने परिवार की महिला पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने फिलहाल इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

मातनहेल गांव निवासी मृतक राकेश के भतीजे मनीष ने बताया कि उसकी पत्नी के साथ कुछ मनमुटाव चला हुआ है। पत्नी ने महिला आयोग में भी केस किया था। आयोग में पत्नी का उसके साथ राजीनामा हो चुका है और वह परिवार में रहने के लिए राजी थी। उसका आरोप है कि वह अपने पिता के साथ कुछ दिन के लिए मायके गई थी। वहां जाकर सांपला थाने में परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। पत्नी ने उसके चाचा राकेश के ऊपर बेबुनियाद आरोप लगाए थे। 20 जून को सांपला थाने में उन्हें बुलाया गया था। जैसे ही चाचा राकेश को यह पता चला कि उनके ऊपर गलत आरोप लगाए गए हैं उसके बाद अचानक मानसिक रूप से परेशान हो गया और घर आने के बाद उनके सीने में दर्द हुआ। आनन-फानन में परिजन पीजीआई रोहतक ले जा रहे थे, लेकिन बेरी तक पहुंचते-पहुंचते उनकी स्थिति ज्यादा गंभीर हो गई। परिजनों ने उन्हें बेरी के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए सामान्य अस्पताल झज्जर भेज दिया।
वर्जन
अचानक राकेश के सीने में दर्द होने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। रिपोर्ट के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है। - नरेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, पुलिस चौकी मातनहेल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें