फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: शॉर्ट सर्किट से कमरे में लगी आग, जिंदा जला शख्स, देर रात हुआ हादसा

Thu, 11 Sep 2025 05:33 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर

सार

गांव खानपुर कलां में प्लॉट में बने एक कमरे में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई, जिससे वहां सो रहा 53 वर्षीय व्यक्ति जिंदा जल गया।
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव खानपुर कलां में प्लॉट में बने एक कमरे में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई, जिससे वहां सो रहा 53 वर्षीय व्यक्ति जिंदा जल गया। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। सुबह परिजनों ने कमरे से धुआं निकलता देखा तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा, लेकिन तब तक प्लॉट में बने कमरे में सो रहे व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक खानपुर कलां निवासी अजीत  हमेशा प्लॉट में ही सोता है। वीरवार सुबह जब परिजन पशुओं को चारा डालने के लिए गए तो देखा कि कमरे से धुआं निकल रहा था। परिजनों के अनुसार बुधवार रात को अजीत प्लॉट में सो रहा था। वीरवार सुबह जब पशुओं को चारा डालने गई घर की महिला प्लॉट पर पहुंची, तब उसने कमरे से धुआं उठता देखा। उसने इसकी सूचना पड़ोसियों को दी। पड़ोसी मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़ा लेकिन तब तक अजीत की झुलसने के कारण मौत हो चुकी थी। 

परिजनों ने शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अजीत का एक बेटा है, जो ड्राइविंग का काम करता है। मृतक के एक बेटे की पहले ही मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के बेटे नसीब के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। झाड़ली चौकी इंचार्ज एएसआई राहुल ने बताया कि खानपुर कलां गांव में व्यक्ति के जलने की सूचना मिली थी। मौके का मुआयना किया गया है। शॉर्ट सर्किट के कारण हादसा हुआ है। मृतक के बेटे के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Haryana: जेल कैदियों को बड़ी राहत, सरकार ने मजदूरी में की 50% तक बढ़ोतरी, यहां जानें पूरी डिटेल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें