-फोटो 51 : होटल में जांच के लिए पहुंचे सीएम फ्लाइंग के अधिकारी। स्रोत विभाग
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव कसार में स्थित मुदगिल होटल में रोहतक से आई सीएम फ्लाइंग की टीम ने वीरवार की रात आबकारी विभाग के साथ संयुक्त रूप से छापा मारा। इसमें अवैध चल रहे अहाते का खुलासा हुआ। यहां बिना अनुमति के होटल मालिक की ओर से लोगों को शराब पिलाई जा रही थी। टीम को मौके पर कई लोग शराब पीते हुए मिले, जो कार्रवाई देखते ही भाग गए। थाना सेक्टर-6 में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
जांच अधिकारी होशियार सिंह ने बताया कि टीम ने जब होटल संचालक राजेश से लाइसेंस से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह कोई कागजात दिखा नहीं कर सका। इस दौरान जांच में 8 बीयर और 3 खाली शराब की बोतलें बरामद की गईं। जो आबकारी अधिनियम के तहत अपराध हैं। सूचना मिलने पर थाना सेक्टर-6 से एएसआई मुकेश अपने दलबल के साथ मौके पर होटल संचालक राजेश के खिलाफ केस दर्ज किया।