फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: करवाचौथ पर सराफा और ऑटो बाजार में बरसी लक्ष्मी

Sat, 11 Oct 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 53 : शहर के एक शोरूम में डिलिवरी के लिए सजी कार। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। करवाचौथ के दिन ऑटो बाजार में भी खूब चहल-पहल रही। विभिन्न शोरूम में 15 कारों की डिलिवरी दी गई। दिवाली के त्योहार के लिए भी ज्वैलर्स ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। उन्हें दिवाली पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है। करवाचौथ पर शहर के रेलवे रोड, मेन बाजार, नजफगढ़ रोड, दिल्ली-रोहतक रोड के अलावा नाहरा-नाहरी रोड पर ग्राहकों की रौनक रही। बाजारों में भीड़ देखने को मिली। बाजारों में गहनों, कपड़ों, मेकअप, पूजा सामग्री, चूडि़यां, बिछिया, पायल, लॉकेट, चूड़ा, चांदी, पीतल और मिट्टी के बने करवा की अच्छी बिक्री हुई। ब्यूटी पार्लरों में भी अच्छी बुकिंग देखने को मिली। हरियाणा स्वर्णकार संघ एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन वर्मा ने बताया कि करवाचौथ पर सबसे ज्यादा मंगलसूत्र, अंगूठी, नेकलेस, नाम के लॉकेट की बिक्री हुई है। वर्मा ने बताया कि सोना-चांदी और डायमंड के गहनों की अच्छी बिक्री हुई है। इस बार करवाचौथ के दिन शहर के बाजारों में 5 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है। दिवाली पर्व पर भी कारोबार बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें