फोटो : 8ग्राम सचिवालय कोसली परिसर में कार्यक्रम के दौरान एकत्रित हुए लोग। स्रोत : ग्रामीण
कोसली। ग्राम सचिवालय कोसली में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ओमप्रकाश डाबला ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने मानवता, समानता और धर्म के पथ पर चलने की प्रेरणा दी।
वे ज्ञान, सत्य और न्याय के प्रतीक थे। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग को यह संदेश दिया कि मेहनत, ईमानदारी और शिक्षा के बल पर जीवन में ऊचाइयां प्राप्त की जा सकती हैं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सहयोग से हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। कार्यक्रम में पंच कृष्ण कुमार, दयावान, पंच सारदा यादव, राजेंद्र सिंह, संदीप कुमार, बीरेंद्र सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।