सैनिक स्कूल में आयोजित फ्रेशर पार्टी में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
कुंड। ग्राम गोठड़ा स्थित सैनिक स्कूल में कक्षा 6 व 9 के नवागंतुक कैडेट्स के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैडेट्स की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। विद्यालय प्राचार्य कैप्टन (भारतीय नौसेना) ब्रिज किशोर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य देश के कोने-कोने से आए नए कैडेट्स का विद्यालय के वातावरण में समाहित होने के साथ-साथ अन्य कैडेट्स के साथ बेहतरीन समन्वय भी स्थापित करना है। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासनिक अधिकारी मेजर जय सिंह राठौड़, उप प्राचार्य वंदना चौधरी, वरिष्ठ अध्यापक गजेंद्र सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे। संवाद