फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: थानेदार और हवलदार के कोर्ट में बयान दर्ज, 10 को होंगे सवाल-जवाब

Tue, 07 Nov 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जाट कॉलेज अखाड़ा हत्याकांड की सोमवार को जिला अदालत में सुनवाई हुई। अदालत में एएसआई रोशनलाल और हवलदार राकेश के गवाह के तौर पर बयान दर्ज करवाए गए। अब 10 नवंबर को वकीलों के साथ सवाल-जवाब होंगे। अब तक केस में 67 गवाहों में से 45 के बयान दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक जाट कॉलेज अखाड़ा हत्याकांड 12 फरवरी 2021 को हुआ था। उस दिन सात लोगों को गोली मारी गई थी, जिसके चलते मुख्य कोच मनोज मलिक, उनकी पत्नी साक्षी मलिक, मांठोडी (झज्जर) निवासी कोच सतीश, मोखरा निवासी प्रदीप व महिला पहलवान उत्तर प्रदेश के मथुरा निवासी पूजा तोमर की मौके पर ही मौत हो गई थी। मनोज के बेटे चार वर्षीय सरताज ने बाद में दम तोड़ दिया। अखाड़े के बाहर गोली लगने से घायल हुए निडाना निवासी अमरजीत को गंभीर हालत में गुरुग्राम ले जाया गया था। यहां उनकी जान बच गई। अखाड़े के कोच बरोदा (सोनीपत) निवासी सुखविंद्र को गिरफ्तार किया था। साथ ही उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी रिटायर्ड फौजी मनोज जांच में काबू किया गया। तभी से आरोपियों के खिलाफ जिला अदालत में केस चल रहा है। सोमवार को आरोपी कोच सुखविंदर की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई, जबकि आरोपी मनोज खुद अदालत में पेश हुआ। पीड़ित पक्ष के वकील जय हुड्डा ने बताया कि सोमवार को गवाही के दौरान एएसआई और हवलदार के बयान दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें