फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: भगवान राम के स्वागत में खूब हुई आतिशबाजी

Mon, 22 Jan 2024 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भगवान राम के स्वागत में बहादुरगढ़ वासियों ने कोई कमी नहीं छोड़ी। जैसे ही अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ। उसी समय बहादुरगढ़ में सभी मार्गों व कॉलोनियों में आतिशबाजी शुरू हो गई। इससे आसमान रंगीन हो गया। इस मौके पर पूरी तरह दिवाली जैसा जश्न देखने को मिला। मंदिरों ही नहीं बल्कि रेलवे रोड, मेन बाजार, नाहरा-नाहरी रोड पर भी खूब पटाखे छोड़े गए।
विज्ञापन

शहरवासियों ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान डीजे और ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी की। सोमवार को दिनभर शहर के बाजारों में दिवाली जैसा माहौल देखने को मिला। 22 जनवरी को रात के समय काफी जगहों पर एक से डेढ़ घंटे तक आतिशबाजी की गई। इस दिन को लोगों से दिवाली की तरह मनाने की अपील की गई थी। इसलिए लोगों ने ऐसा माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जमकर पटाखे छोड़े। बाजारों ही नहीं विभिन्न धार्मिक संगठनों, सोसायटियों और आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने आतिशबाजी का इंतजाम पहले से किया हुआ था।

बहादुरगढ़ में पटाखा विक्रेताओं देव कुमार, सचिन शर्मा के अनुसार पिछले कई दिनों से लोग पटाखों की खरीदारी कर रहे थे। लोगों ने इस मौके के लिए जमकर पटाखे खरीदे थे। दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की तरफ से लगाई गई पटाखों की बिक्री, स्टोरेज, निर्माण और जलाने पर रोक 1 जनवरी 2024 को ही खत्म हो गई थी। ऐसे में जो लोग दिवाली पर रोक की वजह से आतिशबाजी नहीं कर पाते, उन्हें यह मौका प्राण प्रतिष्ठा समारोह ने दिलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें