फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान पार्श्वनाथ ने सत्य, अहिंसा का मार्ग दिखाया : सुनील

विज्ञापन
-फोटो 89 : अनाज मंडी स्थित पांडुशिला पर भगवान पार्श्वनाथ की पूजा अर्चना करते हुए श्रद्धालु। स्र
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस शहर में मनाया गया। शहर के चारों जैन मंदिरों और अनाज मंडी स्थित पांडुशिला श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर पक्षीदाना स्थल पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर अग्रवाल कॉलोनी, संत कॉलोनी स्थित जैन मंदिर तथा पद्म प्रभु दिगंबर जैन मंदिर गांधी चौक मेन बाजार में सुबह साढ़े छह बजे श्रद्धालुओं ने शांति धारा की। इसके बाद भगवान श्रीजी का अभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और भगवान पार्श्वनाथ को निर्वाण लड्डू समर्पित किए गए।
धार्मिक आयोजन में भगवान पार्श्वनाथ के जीवन, तप, त्याग, संयम और अहिंसा की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला गया। पांडुशिला समिति के प्रधान सुनील जैन ने कहा कि भगवान पार्श्वनाथ ने मानवता को सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह और आत्मसंयम का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को शांति, सद्भाव और नैतिक जीवन जीने की प्रेरणा देती हैं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ के आदर्शों को जीवन में अपनाने और समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर सुनील जैन, रतन जैन, नितिन जैन, विजय जैन, नरेंद्र जैन, बॉबी जैन, सोनू जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें