फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विश्व मच्छर दिवस पर विद्यार्थियों को किया जागरूक

Wed, 19 Aug 2026 05:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर बुधवार को अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदर्श नगर की एंटी लारवा टीम ने महावीर पार्क स्थित राणा प्रताप स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों को मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही स्वच्छता बनाए रखने और मच्छरों के प्रजनन स्थल खत्म करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

मेडिकल ऑफिसर डॉ. विक्रांत ने पानी जमा न होने देने, गमलों की तश्तरियां साप्ताहिक रूप से खाली करने, पानी की टंकियों व ड्रम को ढककर रखने तथा नालियों की सफाई पर जोर दिया। शिक्षाविद सतीश शर्मा ने बताया कि 20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस सर डोनाल्ड रॉस की 1897 की खोज की स्मृति में मनाया जाता है। उन्होंने शरीर ढकने वाले कपड़े पहनने और बुखार होने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र जाने की सलाह दी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग व स्कूल स्टाफ का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें