फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेलटैक्स कर्मी बन बदमाशों ने कैंटर रोका, छीनकर हो गए फरार

Wed, 27 Jul 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
झज्जर-सांपला मार्ग पर मंगलवार की अलसुबह गांव जौंधी के निकट हथियारों से लैस बदमाशों ने बीड़ियों से भरा कैंटर छीनकर लिया। बदमाश गाड़ी में सवार होकर आए थे और खुद को सेलटैक्स विभाग के कर्मचारी बताकर चालक को नीचे उतारा और फिर मारपीट करते हुए अपनी गाड़ी में बैठा लिया और बाद में खेतों में फेंककर भाग गए। बाद में कैंटर चालक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही नाकाबंदी की, लेकिन बदमाश पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। पुलिस द्वारा इस संबंध में आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन


दलबीर पुत्र बिशंबर निवासी गांव नावली यूपी के जिला मथुरा से भरा कैंटर लेकर सांपला की ओर जा रहा था। जब वह गांव जौंधी के समीप पहुंचा तो वहां पर पहले से ही टवेरा में बैठे करीब आधा दर्जन युवकों ने उसके कैंटर रुकवाया और स्वयं को सेलटैक्स विभाग का कर्मचारी बताकर गाड़ी की बिल्टी मांगी। दलबीर के अनुसार जब वह बिल्टी सहित अन्य कागजात  दिखाने के लिए कैंटर से नीचे उतरा तो उसी दौरान ही उक्त युवकों ने उसके साथ मार पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच दो युवक उसके कैंटर में सवार हो गए, जबकि अन्य युवकों ने उसे जबरदस्ती अपनी टवेरा में डाल लिया। इससे पहले की वह कुछ समझ पाता आरोपियों ने उसे  पीटना शुरू कर दिया। बाद में आरोपी उसे रामपुरा गांव के खेतों में फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन


 पुलिस द्वारा इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
प्रवीण कुमार, एएसआई, दुजाना चौकी इंचार्ज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें